जेईई मेन्स में बीपीएस के आयुष ने लहराया परचम

बोकारो | इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन्स 2026 में बोकारो पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष ने 98 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रौशन किया है। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने कहा कि आयुष ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और अनुशासित अध्ययन के दम पर यह सफलता हासिल की। उसने नियमित कक्षाओं के साथ स्वाध्याय पर विशेष ध्यान दिया और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाया। उसकी यह उपलब्धि साबित करती है कि सही दिशा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया। कहा कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। विद्यालय के उप प्राचार्य अंबरिश रंजन पाठक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *