जेईई मेन फेज-1 में छात्रों ने मारी बाजी

बोकारो | जीजीपीएस चास के छात्रों ने मंगलवार को जेईई मेन की परीक्षा में मोनू कुमार ने 98.75 परसेंटाइल, आतिफ अनवर ने 95.86 परसेंटाइल, यश राज ने 93.84 परसेंटाइल, अनिकेत ने 93.75, आशीष कुमार ने 91.93, सुमित कौशिक ने 90.95 रिजल्ट लाकर नाम रौशन किया है। साथ ही अशद सालेह सिद्दीकी, निखिल कुमार, रौनक सिंह, बबीता कुमारी आदि भी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए चयनित हुए। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न होता है। बच्चे अपने अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त करते हैं। प्राचार्य अभिषेक कुमार ने सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *