अमृतसर| सीनियर स्टडी II स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जेईई मेन पास करने वाले छात्रों ने चेतना मुंद्रा – 99.76 पर्सेंटाइल, सूर्यांश राणा – 96.88 पर्सेंटाइल, गौरांश श्रीवास्तव – 95.88 पर्सेंटाइल, भवदीप सिंह – 94.28 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इस मौके पर निदेशक विजय मेहरा ने कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है, जिन्होंने बहुत मेहनत की है। वहीं प्रिंसिपल उपासना मेहरा ने कहा कि परीक्षा, परिणाम और प्रवेश के इस तनावपूर्ण दौर में अपने बच्चों को प्यार और समर्थन देने वाले माता-पिता को मेरी बधाई, जो इन युवाओं का भविष्य तय करेगा।


