बोकारो | गुरुवार को पांडा इंटरनेशनल स्कूल चीराचास में जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उक्त परीक्षा में अक्षित ने 98.9% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं सिद्धार्थ सिंह राणा ने 98.04, निखिल राज ने 96.06, सौरव कुमार ने 96.04, अनंत कुमार वर्मा ने 94.04, आफताब अंसारी ने 91.09, सिद्धि प्रिया ने 91.07 तथा अनुराग आर्यन ने 91.07% अंक प्राप्त किया। सफल विद्यार्थियों को एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद सिंह, चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष, निर्देशिका अनीता सिंह व पूजा उत्कर्ष ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सचिव प्रमोद सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर प्राचार्या संगीत सिंह, राहुल राय, राजेश कुमार मौजूद रहे।


