नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन -1 जनवरी का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए हैं। इनमें 6 से ज़्यादा स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग से हैं। इस रिजल्ट में अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। ऐसे में अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाले परिणामों में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी, जिसके बाद जेईई एडवांस्ड का पेपर होगा। पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में आपत्तियों के बाद कुल 6 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से ज़्यादा ऑप्शन सही माने गए थे। इनमें सबसे ज़्यादा गलतियां फिजिक्स में पाई गई थीं, जहाँ 4 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक प्रश्न ड्रॉप हुआ था। खबर को अपडेट किया जा रहा है…


