अमृतसर | शहर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान विज्डम क्लासेस (रानी का बाग) ने जेईई मेन्स 2025 के परिणामों में अपनी सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र दिवजोत सिंह ने 220 अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। दिवजोत के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। तानिश गर्ग ने 98.2 पर्सेन्टाइल, वंशिका चोपड़ा ने 96.1 पर्सेन्टाइल, भाव्या कपूर ने 95.9 पर्सेन्टाइल और क्षितिज ने 95.3 पर्सेन्टाइल हासिल किए। संस्थान के प्रोफेसर उत्तम अजीत सिंह और प्रोफेसर ऋषि मेहता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विजडम क्लासेस में कांसेप्ट क्लैरिटी, नियमित टेस्ट, माइक्रो एनालिसिस और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि विद्यार्थी जटिल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।


