जेईई-मेन 2026: एलन अमृतसर के 5 स्टूडेंट्स ने हासिल किया 99 पर्सेन्टाइल से ज्यादा स्कोर

अमृतसर| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2026 के जनवरी सेशन का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम में एलन अमृतसर के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। एलन अमृतसर के सेन्टर हेड राजेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एलन अमृतसर के पांच विद्यार्थियों ने 99 पर्सेन्टाइल एवं इससे ज्यादा स्कोर हासिल किया है। जफरजोत सिंह ने 99.837 पर्सेन्टाइल, चिन्मय प्रकाश ने 99.655, लक्षित ने 99.503, एकमदीप सिंह सिकरी ने 99.141, तरुप्रीत सिंह ने 99 परसेन्टाइल स्कोर हासिल किया है। जबकि नौ विद्यार्थियों ने 98 पर्सेन्टाइल एवं इससे ज्यादा, 12 विद्यार्थियों ने 97 पर्सेन्टाइल एवं इससे ज्यादा, 18 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेन्टाइल एवं इससे ज्यादा, 22 विद्यार्थियों ने 94 पर्सेन्टाइल एवं इससे ज्यादा और 28 विद्यार्थियों ने 93 पर्सेन्टाइल एवं इससे ज्यादा स्कोर हासिल किया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से हैं। साथ ही 18 स्टेट टॉपर्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *