जेएमएफसी कोर्ट में शर्मा बने सरकारी अधिवक्ता

कांटाबांजी| प्रेस क्लब कांटाबांजी के विधि सलाहकार अधिवक्ता विवेक शर्मा को जेएमएफसी कोर्ट कांटाबांजी में सरकारी वकील के रूप में ओडिशा सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने पर प्रेस क्लब की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह सलूजा, सचिव सुरुदास बाग, कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह मखीजा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यालय सचिव विशिकेशन माझी, सलाहकार आशीष खेतान और सदस्य कमल अग्रवाल और अमित शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने विवेक शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *