प्रसिद्ध तबला गुरु ठाकुर किशन सिंह की स्मृति में संचार जगत एवं जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित संगीत समारोह में युवा तबला वादक यशवंत वैष्णव का बुधवार को रंगायन सभागार में शाम 6 बजे सोलो तबला वादन होगा। यशवंत के साथ हारमोनियम पर ललित सिसोदिया संगत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक राहुल गौतम एवं त्रिपुरारी सक्सेना ने बताया कि उर्मिला उपाध्याय की परिकल्पना में आयोजित 23 वें ठाकुर किशन सिंह संगीत समारोह में स्थानीय कलाकार सांवरमल कथक भी गायन की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ तबले पर मोहित चौहान संगत करेंगे। इस अवसर पर शहर के नामचीन कलाकार और कलाप्रेमी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस अवसर पर सारंगी वादक पद्मश्री उस्ताद मोईनुद्दीन खां सितार वादक पं. हरिहरशरण भट्ट तबला वादक उस्ताद मोहम्मद उमर मोहन वीणा वादक पं. धन्नालाल शर्मा गजल गायिका डॉ. वर्षा तनु सांस्कृतिक विद् राजेश आचार्य पखावज वादक ऐश्वर्य आर्य एवं कथक कलाकार चेतन जंवडा को ठाकुर किशन सिंह संगीत अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।


