जेके लोन अस्पताल:गर्भवती महिला में विटामिन-डी की कमी, 36% नवजात बच्चों में 72 घंटे बाद मिल रहा संक्रमण

गर्भावस्था के दौरान बदलती लाइफ स्टाइल, घूंघट प्रथा और सूरज की रोशनी का नहीं मिलने का खामियाजा नवजात बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। मां में विटामिन-डी की कमी के चलते जन्म लेने के 72 घंटे बाद बच्चों में गंभीर संक्रमण देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चे तीसरे दिन बीमार पड़ रहे हैं और खून में भी इंफेक्शन पाया गया। जांच के दौरान 36 फीसदी नवजात बच्चों में विटामिन-डी की कमी पाई गई, जिसके कारण संक्रमण दर बढ़ने का खतरा है। 47 फीसदी महिलाओं में विटामिन-डी की कमी पाई गई है। यह खुलासा प्रदेश के बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल के डॉ. धनराज बागड़ी, डॉ. के.के.मीणा के निर्देशन में डॉ.कपिल शर्मा, डॉ.चिरंजीलाल, डॉ.चेतना और डॉ.रक्षा कटारा ने शोध के दौरान हुआ है। शोध कार्य राष्ट्रीय स्तर के जर्नल ‘पेरीनियोनेटोलोजी-2024’ में प्रमुखता से प्रकाशित किया है। वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं खून का नमूना लिया… डॉ. धनराज बागड़ी के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों से 180 नवजात और महिलाओं के खून का नमूने लेकर जांच की गई। इनमें 45 स्वस्थ और 45 बीमार बच्चों के अलावा 45 स्वस्थ महिला और 45 बीमार महिलाओं को शामिल करके अध्ययन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल करके बारीकी से अध्ययन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *