जयपुर | जेके सीमेंट लिमिटेड ने बीकानेर में ग्राइंडिंग युनिट स्थापित करेगी। यह कंपनी की ग्रे एवं व्हाइट सीमेंट बिजनेस में 20वां मैनुफैक्चरिंग प्लांट होगा। इसकी शुरुआती उत्पादन क्षमता 20 लाख टन सालाना होगी। कंपनी के सीईओ माधवकृष्ण सिंघानिया की मौजूदगी में नई युनिट का भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। यह प्रोजेक्ट जयपुर-बीकानेर राजमार्ग पर 100 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जा रहा है।


