जेजेएम घोटाले के सभी 9 आरोपियों की कोर्ट में पेशी:ACB ने आमने-सामने बैठकार पूछताछ की, रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल सहित 3 पकड़ से बाहर

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले से जुड़े मामले में एसआईटी ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले शुक्रवार को एसीबी ने गिरफ्तार आरोपियों से करीब चार घंटे तक आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। इस दौरान कुछ आरोपियों से अलग-अलग भी पूछताछ की गई। रिमांड के बाद कोर्ट में पेशी एसीबी ने 17 फरवरी को गिरफ्तार किए गए जलदाय विभाग के 9 अफसरों को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया था। शनिवार को रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को एकोर्ट लाया गया। एसीबी ने पहले पांच दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का ही रिमांड मंजूर किया था। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश में एसीबी की तीन टीमें जयपुर में और दो टीमें अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं। इनमें रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र शर्मा और तत्कालीन एससी मुकेश गोयल शामिल हैं। एसीबी ने इनके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया है। हालांकि, अब तक किसी भी फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फर्जी बिल और वित्तीय गड़बड़ियों का मामला एसीबी ने जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। जांच में फर्जी बिल, वित्तीय गड़बड़ियों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *