जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल 17 दिन से फरार है। अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश में एसीबी जगह-जगह उनके और परिजनों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसीबी टीमों ने गुरुवार को भी सुबोध अग्रवाल और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। एसीबी टीमों की ओर से रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल की लगातार तलाश की जा रही है। एसीबी ने जयपुर और दिल्ली एयरपोर्ट पर लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। एसीबी ने दोनों एयरपोर्ट पर एक महीने से अब तक के सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। इन फुटेजों के आधार पर फरार सुबोध अग्रवाल के विदेश नहीं भागने की पुष्टि हुई है। 4 टीमें कर रही तलाश
एसीबी सूत्रों के मुताबिक जेजेएम घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित 4 आरोपियों की एसीबी टीम तलाश कर रही है। एसीबी टीमों की ओर से फरार रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल की तलाश में 17वें दिन भी गुरुवार को छापेमारी की गई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व नोएडा में एसीबी टीमों ने सुबोध अग्रवाल के रिश्तेदार-परिचितों के ठिकानों पर सर्च किया। 18 फरवरी को सुबोध अग्रवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, ताकि वह देश नहीं छोड़ पाए। एयरपोर्ट के CCTV फुटेजों में नहीं मिली एंट्री
एसीबी टीमों ने जयपुर और दिल्ली एयरपोर्ट के एक महीने से अब तक के CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेजों में एयरपोर्ट परिसर में सुबोध अग्रवाल की एंट्री नहीं मिली है। फुटेजों के आधार पर सुबोध के देश छोड़कर नहीं भागने को लेकर एसीबी पुख्ता है। एसीबी मुख्यालय पर करीब 50 से अधिक लोगों को बुलाकर सुबोध अग्रवाल को पकड़ने के लिए पूछताछ की गई है। इसमें उनके रिश्तेदार, करीबी, परिचित के साथ नौकर-ड्राइवर भी शामिल हैं। एसीबी टीमों की ओर से फरार सुबोध अग्रवाल सहित चारों आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए रिश्तेदार-परिचितों के ठिकानों पर लगे CCTV फुटेजों को भी खंगाला गया है। ……… यह खबर भी पढ़ें… जेजेएम घोटाला, सुबोध अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों की तलाश:एसीबी ने 21 शहरों में 100 ठिकानों पर की छापेमारी; मदद करने वालों से भी की पूछताछ जेजेएम घोटाले में फरार रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। यह अभियान 17 फरवरी 2026 से जारी है। अभियान में उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक और पुलिस निरीक्षक सहित कुल 40 पुलिस टीमें लगाई गई हैं। (पूरी खबर पढ़ें) जेजेएम घोटाला-रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के वकील केस से हटे:हाईकोर्ट में अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर रद्द करने की लगाई थी याचिका; दो दिन बाद ही केस छोड़ा जेजेएम घोटाले में फंसे रिटायर्ड IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके वकील दीपक चौहान केस से हट गए थे। उन्होंने अपना वकालतनामा वापस लेने का 21 फरवरी को प्रार्थना-पत्र दायर किया था। (पढ़िए पूरी खबर)


