जेठेगांव में वार्षिक गोल्ड मेले का आयोजन कल से

दुर्गूकोंदल| ग्राम जेठेगांव में दो दिवसीय वार्षिक गोल्ड मेला का आयोजन 8 मार्च से किया जाएगा। मेला में आसपास के ग्रामों के ग्रामीण, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी शामिल होंगे। ग्राम गायता तामेश्वर कावडे, ग्राम पटेल शंभूराम कावडे, सरपंच मानिकलाल दुग्गा, उपसरपंच मनीराम उयके, रोहिदास मरकाम, योगेश कुमार ध्रुव एवं रायन मरकाम ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मेले का मुख्य आकर्षण रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। लोक कला मंच ‘भुईयां का सिंगार’ होचछे टोला, बालोद द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *