जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जोधपुर विकास प्राधिकरण फरवरी-मई 2026 ई-नीलामी कार्यक्रम कल से शुरू होगा। इसके तहत बुधवार से आवासीय, व्यावसायिक एवं फार्म हाउस भूखण्डों सहित कुल 150 भूखण्डों की नीलामी प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। निदेशक वित्त मजीत चारण ने बताया कि आवेदकों द्वारा विभिन्न योजनाओ के भूखण्ड़ों को क्रय करने के लिए बुधवार से नियमानुसार धरोहर राशि जमा करवाकर ऑनलाईन बिड लगाते हुए ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है। प्राधिकरण द्वारा ई-नीलामी की प्रक्रिया एसएसओ आईडी के जरिये अरबन सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि ई-नीलामी कार्यक्रम माह फरवरी-गई 2026 अनुसार दिनांक 25 फरवरी से 7 मई तक विभिन्न योजनाओ के आवासीय, व्यावसायिक एव फार्म हाउस भूखण्ड़ो सहित कुल 150 भूखण्ड़ो की नीलामी की जाएगी। इन योजनाओं में होगी नीलामी प्रभारी अधिकारी नीलामी शाखा दिनेश कुमार ने बताया कि भव्य ई-नीलागी में जेडीए की महत्वकाक्षी उजलिया फार्म हाउस योजना, राजीव गाधी नगर चौखा आवासीय योजना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विहार आवासीय योजना, अरणा विहार योजना, झरणा विहार योजना, महात्मा गांधी नगर, गण्डलनाथ आवारा योजना, विज्ञान नगर योजना, सुन्दरसिंह भण्डारी नगर एव पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर बासनी तम्बोलिया के भूखण्डो एव खसरा संख्या 701 ग्राग चौखा स्थित व्यावसायिक भूखण्डो की भव्य ई-नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया बताया कि ऑनलाईन बिड लगाने की अन्तिम तिथि योजनावार विभिन्न भूखण्डों हेतु अलग अलग निर्धारित की गई है। नीलामी के समस्त भूखण्ड़ो एवं ई नीलामी से संबधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्ते प्राधिकरण की वेबसाईट joda.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है। जेडीए दस्ते ने विवेक विहार में अनाधिकृत निर्माण को किया ध्वस्त जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा मंगलवार को प्राधिकरण की विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर जे में अनाधिकृत निर्माण कर गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण दस्ते द्वारा आयुक्त उत्साह निर्देशानुसार नियमित रूप से अवैध कॉलोनियो, अवैध निर्माणो एव अतिक्रमणों कार्यवाही की जा रही है। तहसीलदार जोन 3 डॉ. हंसराज राठौड के निर्देशन में प्राधिकरण दस्ते द्वारा विवेक विहार आवासीय योजना का मौका निरीक्षण करते हुए सेक्टर जे में प्लॉट नं. 08 व 09 में अनाधिकृत रूप से पक्के कमरे एवं बाड़ा बनाकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। कार्यवाहियों के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा व योगेश गहलोत, कनिष्ठ अभियन्ता हीरसिंह राजपुरोहित, पटवारी भूराराम गुर्जर मय जेडीए दस्ता मौजूद रहा।


