जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के एमडी ने किया सुसाइड:रांची में अपार्टमेंट की छठी मंजिल से लगाई छलांग, टूटे मोबाइल फोन को फॉरेंसिक टीम ने किया जब्त

रांची में गुरुवार की देर रात जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के एमडी अनुराग सरावगी (45) ने छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या का कारण और दूसरे तथ्यों को लेकर जांच में जुटी हुई है। राजधानी रांची के जाने-माने बिल्डर और मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी ब्लेयर अपार्टमेंट में रहते थे। देर रात वो अपार्टमेंट के छठी मंजिल से कूद गए और उनकी मौत हो गई। पत्नी और बच्चे नहीं थे घर पर घटना के समय वह फ्लैट में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। देर रात तक पुलिस को कारणों का पता नहीं चला, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मोबाइल फोन पूरी तरह टूट गया अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड के अनुसार, गुरुवार की रात सभी सोने चले गए थे तभी किसी के बहुत ऊपर से गिरने की आवाज आई। दौड़ कर आवाज आई जगह पर पहुंचा तो अनुराग सरावगी का शव जमीन पर गिरा मिला, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अनुराग का मोबाइल फोन पूरी तरह टूट गया था, जिसे फॉरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया है। अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर उनके वृद्ध माता-पिता मौजूद थे, जबकि दूसरे फ्लोर पर उनका एक और फ्लैट अंदर से बंद मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *