जेपीएससी द्वितीय सिविल सेवा नियुक्ति घोटाला मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 10 आरोपी मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें दिलीप प्रसाद के अलावा तत्कालीन वरीय सदस्य राधा गोविंद नागेश, गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी, कोऑर्डिनेटर सोहन राम, बटेश्वर पंडित, अरविंद वीरेंद्र कुल्लू, सरस्वती गागराई एवं आरती बेहरा शामिल हैं। इन आरोपियों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपियों की पेशी के लिए 13 मई की तिथि निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि 12 साल बाद जांच पूरी कर सीबीआई ने अक्टूबर 2024 में चार्जशीट दायर की थी।


