जेपी नड्डा के जबलपुर दौरे पर एनएसयूआई कार्यकर्ता नजरबंद:काले झंडे दिखाने की कर रहे थे तैयारी, पुलिस ने घर से उठाया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जबलपुर आगमन के दौरान शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इससे पहले एनएसयूआई छात्र नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध करने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने घमापुर थाना क्षेत्र में एनएसयूआई छात्र नेता अनुराग शुक्ला, अंकित कोरी और कुलदीप को नजरबंद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कदम किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया। प्रशासन पर दमनकारी कार्रवाई का आरोप एनएसयूआई छात्र नेता अनुराग शुक्ला ने पुलिस की इस कार्रवाई को प्रशासनिक सतर्कता के बजाय सत्ता के दबाव में की गई दमनकारी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि“यह कदम छात्र और युवा वर्ग की आवाज को दबाने के लिए उठाया गया है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हमारा अधिकार है।” इन मुद्दों पर करना चाहते थे विरोध अनुराग शुक्ला ने बताया कि वे केंद्रीय मंत्री के समक्ष कई जनहित के मुद्दे उठाना चाहते थे। इनमें शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोके जाने का मामला, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतें और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में फंड होने के बावजूद विकास कार्य न होने जैसे विषय शामिल थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उन्हें ऐसा करने का अवसर नहीं मिला। वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *