जेलर ने जेल प्रहरी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला:खुद जिस गाड़ी में सवार थे, उसके चालक के खिलाफ दी लापरवाही की रिपोर्ट

जोधपुर के करवड़ थाने में सेंट्रल जेल के जेलर ने अपनी ही जेल के प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसमें। बताया कि जेल प्रहरी ने लापरवाही से गाड़ी चलाई जिसकी वजह से हादसा हुआ और वो घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी की मौत हो गई।
जेलर हड़मत सिंह राजपूत ने करवड़ थाने में जेल प्रहरी पप्पाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि गाड़ी को प्रहरी चला रहा था। उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नीलगाय से गाड़ी टकरा दी। इसके चलते उनका साथी जेल प्रहरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि वो घायल हो गए। हालांकि इस घटना में जेल प्रहरी के खिलाफ मामला दर्ज होने को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। जिस गाड़ी में जेलर खुद सवार थे, उसी गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गए है। बता दें कि 21 फरवरी की अल सुबह सूरपुरा कल्ला के पास सड़क हादसा हुआ था। जिसमें आवारा पशु से जेलकर्मियों की गाड़ी टकराकर पलटी खा गई थी। इसमें जेल प्रहरी गोपाराम की मौत हो गई थी। सभी नागौर बारात से लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *