जेल में कैदियों को गर्म कपड़े बांटे गए:ठंड में जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे रामसरोज समूह के सदस्य

सागर में कड़ाके की ठंड के बीच रामसरोज समूह ने सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बुजुर्ग कैदियों को गर्म कपड़े बांटे। समूह की ओर से शहर के अन्य इलाकों में भी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं। जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार ने बताया कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जेल में रह रहे कैदियों को ठंड से बचाने के लिए जेल प्रशासन इंतजाम कर रहा है। साथ ही रामसरोज समूह के सदस्य समाज सेवी शैलेश केसरवानी और अखिलेश मोनी केसरवानी भी जेल में सजा काट रहे बुजुर्ग बंदियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। समाजसेवी शैलेश केशवानी ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में पुण्य के सुख को भोगना तो चाहता है, लेकिन पुण्य कर्म करना नहीं चाहता। इसी प्रकार वह कभी भी पाप कर्म का फल नहीं भोगना चाहता, लेकिन पाप कर्म को छोड़ना भी नहीं चाहता है। यही कारण है कि उसे जीवन में सुख मिलता नहीं और दु:ख जाता नहीं है। जरुरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना ही मानव धर्म है। रामसरोज समूह के सदस्य अखिलेश केसरवानी ने बताया कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को देखते हुए समूह की ओर से निराश्रित एवं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि ठंड के मौसम में अगर किसी स्थान पर कोई जरुरतमंद मिले और उसे कंबल और अन्य गर्म कपड़े की जरूरत हो, तो रामसरोज समूह तक जानकारी पहुंचाएं। ताकि जरुरतमंदों की मदद की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *