लुधियाना|सेंट्रल जेल में बैरकों की रूटीन चेकिंग के दौरान जेल प्रशासन को दो कैदियों के पास से करीब 28 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। सहायक सुपरिंटेंडेंट मेला सिंह की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह और राजन सिंह के रूप में हुई है। दोनों पहले से ही नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा।


