अमृतसर| सेंट्रल जेल में हवालाती से मुलाकात करने आए युवक से 60 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। जेल स्टाफ ने आरोपी को काबू करके थाना इस्लामाबाद पुलिस के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी तरनतारन रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में हवालाती राजू और मुलाकात करने आए आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट नरेशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी राजू को नशीली गोलियां देने के लिए आया था, जिसे काबू किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।


