जेल से बाहर आने के बाद सुब्हान-रंगरेज की पहली वीडियो:बोला- मैं ठीक हूं, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में कुल्ला किया था

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले युवक अब जेल से बाहर आ चुके हैं। इसके बाद उनकी पहली वीडियो सामने आई है, जिसमें वह कह रहे हैं कि भाइयों, अल्लाह का बहुत-बहुत शुक्र है। मैं सुरक्षित और पूरी तरह ठीक हूं। आप लोगों की दुआओं से। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि नमाज पढ़ते रहें, रोजा रखें और अल्लाह से दुआ करते रहें। अब पढ़िए क्यों गया था सुब्हान-रंगरेज जेल इंस्टाग्राम पर एक्टिव सुब्हान रंगरेज ने गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला किया था। उसने पानी मुंह में लिया। इसके बाद उसने एक बार वहीं थूक दिया। इस दौरान वह वीडियो भी रिकॉर्ड करवाता रहा। इसके बाद उसने गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी उठाई। फिर उसने ही ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। इसमें उसने खुद को मुस्लिम शेर बताया। उसका ये वीडियो वायरल हो गया। जिस पर सिख श्रद्धालुओं ने कड़ा एतराज जताया कि पवित्र सरोवर में थूक कर उसने धार्मिक भावना आहत की है। इसके अलावा वह गोल्डन टेंपल की तरफ उंगली भी दिखा रहा है। इसके बाद SGPC ने इस पर कड़ा एतराज जताया। वहीं इस के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से अमृतसर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। SGPC ने अपने स्तर पर गोल्डन टेंपल में युवक की जांच की थी जिस के बाद पता चला था कि वह बेअदबी की नीयत से ही यहां आया था। वह करीब 20 मिनट तक गोल्डन टेंपल में रहा। लेकिन उसने माथा टेकने की कोशिश भी नहीं की। इससे पहले युवक ने 2 बार माफी मांगी। लेकिन पहली बार हाथ जेब में और दूसरी बार सिर्फ एक बार हाथ जोड़ने के बाद सिख समुदाय ने उसके माफी मांगने के तरीके पर सवाल उठाए थे। इसके बाद SGPC की शिकायत के बाद युवक को अमृतसर लाया गया और जेल भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *