जेसीआई के सदस्यों ने 70-80 के दशक के फि​ल्मी गीतों पर प्रस्तुति दी

दुर्ग|जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा वैलेंटाइन डे पर थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ​किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष जेसी संतोष रानू कुमार ने कहा कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई केवल नेतृत्व विकास का मंच नहीं, बल्कि सदस्यों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और पारस्परिक सौहार्द को प्रोत्साहित करने वाला सशक्त संगठन है। प्रारंभिक सत्र में रोचक गेम्स जैसे कलर बॉल मैचिंग एवं कप अरेंजिंग ने सभी को उत्साहित किया, जिसका संचालन जेसी अंकित-निकिता शाह व रचित-पत्रिका जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन एमओसी जेसी सोनू श्रुति जैन ने किया। इसके बाद ट्रेजर हंट गेम में सदस्यों ने विभिन्न राउंड्स में भाग लिया। शाम को मुख्य आकर्षण एक हसीना थी, थीम पर आधारित डांस प्रस्तुतियां रहीं, जिसमें 70–80 के दशक की बॉलीवुड झलक ने पूरे माहौल को फिल्मी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम मेंटर जेसी आशीष रिनाल तुराखिया का मार्गदर्शन मिला। आभार सचिव तोरण स्वाति अटल ने जताया। जनसंपर्क अधिकारी जेसी ट्विंकल खेमुका पारख ने भी विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *