जैतारण को सावित्री बाई फुले छात्रावास की सौगात:राज्य बजट में निर्माण की मिली स्वीकृति, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। बजट में ब्यावर जिले के जैतारण क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इसके तहत जैतारण में सावित्री बाई फुले छात्रावास के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।
जैतारण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने इस घोषणा को क्षेत्र की बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आवास की समस्या से निजात दिलाएगा। मंत्री गहलोत ने आगे कहा कि इससे बालिकाओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम उठा रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *