शाजापुर में गुरुवार शाम हाईवे पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया, आज शाम करीब 6.30 बजे जैनपथ होटल के पास एक बाइक और एक्टिवा की भिड़ंत हो गई। हादसे में उज्जैन से शाजापुर आ रहे बाइक सवार व्यक्ति सहित सुनीता बाई और बेटी कृतिका को चोट आई है। इधर, दूसरा सड़क हादसा नैनावद घाटी के पास हुआ। इसमें दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार पवन गुर्जर निवासी ग्राम खाकरी, बहादुरसिंह गुर्जर और महिला राजू बाई निवासी ग्राम खारपा घायल हो गईं।


