भास्कर न्यूज | राजनांदगांव भारतीय जैन संगठना महिला शाखा राजनांदगांव के सौजन्य से दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल कार्यशाला का जैन स्थानक भवन राजनांदगांव में समापन हुआ। इसका संचालन प्रशिक्षिका मंजूषा चोपड़ा ने किया। 13 से 19 वर्ष की आयु वर्ग की 22 जैन बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने आत्मविश्वास संवाद क्षमता एवं जीवन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बालिकाओं ने हर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व भावनात्मक समझ आत्म सुरक्षा एवं जीवन मूल्यों की गहराई से समझ अर्जित की और बच्चों के माता पिता का भी सहयोग रहा। आयोजन में विशेष रूप से अभिषेक ओसवाल, कार्यक्रम ट्रेनर मंजूषा चोपड़ा, मार्गदर्शक एवं स्टेट को.ऑर्डिनेटररू, शांता कोटडिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष सावा, अध्यक्ष राकेश पारख, उपाध्यक्ष आकाश चोपड़ा, सचिव संजय सांखला, कोषाध्यक्ष ऋषभ नाहटा, ललित भंसाली, दीपक नवलखा, दीपक गिडिया, महिला शाखा में अध्यक्ष संगीता बैद, सचिव वर्षा बाफना, कोषाध्यक्ष कविता कोटडिया, मंच संचालन बरखा बाफना ने किया। स्मार्ट गर्ल एक कार्यक्रम ही नहीं एक संकल्प भी है प्रशिक्षिका मंजूषा चोपड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जहां हर बालिका को अवसर मिलता है। खुद को समझने, संवारने और समाज में अपनी विशेष पहचान बनाने का। स्मार्ट गर्ल का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के हर मोर्चे पर सशक्त सक्षम और संवेदनशील बनाना है। आज की युवती जागरूक भी है साहसी भी और यही स्मार्ट गर्ल असली पहचान है। ऐसी प्रेरणादायी कार्यशाला के माध्यम से समाज की बेटियों को सशक्त बनाने का यह सुंदर प्रयास अनवरत चलता रहे।