जैन मंदिर में नवगृह मंडल विधान में उमड़े श्रद्धालु, महिलाओं ने नृत्य किया

बूंदी। शहर के गुरुनानक कॉलोनी स्थित नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को वार्षिक उत्सव मनाया। अध्यक्ष नरेश पाटौदी ने बताया कि संगीतमय नवग्रह मंडल विधान का आयोजन हुआ। विधान मंडल की पूजन से पहले नित्य नियम की पूजा और शांतिधारा की गई। शांति धारा करने का सौभाग्य भागचंद सोगानी, बाबूलाल गोधा, रमेश चंद कासलीवाल, राजीव जैन परिवार को प्राप्त हुआ। महिला पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंडल विधान की पूजा अर्चना कर 42 अर्घ चढ़ाए। भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर की विशेष सजावट भी की गई। पं. उदय शास्त्री ने मंडल विधान की क्रिया करवाई। अंत में महाअर्घ चढ़ाया व आरती के साथ मंडल विधान की पूजा हुई। कैलाशचंद्र पाटनी, चांदमल कासलीवाल, बिरधीचंद छाबड़ा, राजेंद्र छाबड़ा, योगेंद्र जैन, विमल वेद, प्रदुमन पाटनी, सुरेंद्र छाबड़ा, सुरेश लुहाड़िया, अभिषेक जैन, मंडल विधान संयोजक कमलेश पाटनी, चंद्रेश छाबड़ा, नीतू चांदवाड़, अनीता गंगवाल, संतोष सोगानी, उर्मिला लुहाड़िया, संगीता छाबड़ा, गुणमाला, एकता कासलीवाल, मंजू वेद, मंजू शाह, मंजू कासलीवाल, मनोरमा लुहाड़िया, रेखा पाटनी, निर्मला पाटौदी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *