भोपाल से इंदौर की ओर विहार कर रहे मुनि आदित्य सागर जी महाराज ससंघ बुधवार को दिगंबर जैन तीर्थ पुष्पगिरि (सोनकच्छ) पहुंचे। इस दौरान श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने मुनिश्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट एवं जैन समाज छत्रपति नगर के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन, कार्याध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र जैन, धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू शामिल थे। इनके साथ मुनिभक्त समाज सेवी सुरेश जैन, डॉ. अभिषेक सेठी और विजेन्द्र सोगानी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुनिश्री को श्रीफल अर्पित कर छत्रपति नगर स्थित श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय पधारने का निवेदन किया। मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके निवेदन को स्वीकार कर लिया।


