जैन मुनि बोले- हिंदुस्तान में रहने वाला हिन्दू कहलाएगा:जैन और सनातन धर्म एक सिक्के के दो पहलू; बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु

राजस्थान में भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जयपुर, सीकर, अजमेर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में भव्य शोभायात्राएं निकल रही हैं। इनमें महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक और संदेशात्मक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। धर्म सभा में जैन मुनि भट्टारक प्रमेय सागर ने कहा- महावीर स्वामी का संदेश सिर्फ जैनों का नहीं, सभी का है। जैन और सनातन धर्म एक सिक्के के दो पहलू हैं। राम से ऋषभदेव और म से महावीर, दोनों नाम एक जैसे हैं। उन्होंने आगे कहा- जो हिंदुस्तान में रहता है, चाहे वह सिख और ईसाई हो, जैन हो या मुस्लिम हो, वह हिन्दू कहलाएगा, हिंदुस्तानी कहलाएगा। मुनि ने बताया कि एक दिन पहले PM मोदी ने 50 मिनट तक णमोकार मंत्र पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत के उद्भव से ही जैन और सनातन धर्म एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का सत्य और अहिंसा का मार्ग पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। जयपुर में 108 स्वागत द्वार से लेकर अजमेर की 40 झांकियां, देखिए PHOTOS.. राजस्थान के 6 शहरों में निकलीं भव्य शोभायात्राएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *