दस्तूर गार्डन में रविवार को जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में युवक-युवतियों ने जीवन साथी के लिए अपनी पसंद को बहुत प्रभावशाली तरीके से पेश किया। सम्पूर्ण कार्यकम बहुत ही बंधा हुआ था। शुरू में जो झिझक प्रत्याशी में दिख रही थी, इसे मोटिवेटर स्पीकर अनुराग जैन व डॉक्टर प्रीति जैन जबलपुर ने बहुत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए 160 से अधिक युवक युवती ने मंच पर जीवन साथी चयन हेतु अपनी प्राथमिकता बताई। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम शुभारंभ आरके जैन रानेका द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। मंडप उद्घाटन मुल्कराज बादशा जबलपुर द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन समाजसेवी मुकेश बाकलीवाल द्वारा किया गया। परिचय सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षक परिचय पुस्तिका परिचय पुष्प 2024 का लोकार्पण देवास के समाजसेवी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश छाबड़ा ने मुख्य संपादक कीर्ति पंड्या व सह संपादक मनीष जैन के सहयोग से किया। शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कसलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका की उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, दीपक जैन टीनू , राकेश जैन एमआईसी मेम्बर, राजीव जैन पार्षद, संदीप जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। पुष्पा कसलीवाल ने अपने उद्धोषण में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका के नेतृत्व में शुरू हुए इस परिचय सम्मेलन द्वारा भी राष्ट्रीय स्तर नवीन ऊंचाई को प्राप्त करने पर पूरी टीम को बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायका और मुख्य सूत्रधार यश कमल अजमेरा ने बताया कि सम्पूर्ण देश से प्राप्त प्रविष्टि की गुणवत्ता ही इस परिचय सम्मेलन को उच्चतम स्तर पर स्थापित कर पाई है। राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला, सूत्रधार जेके जैन कोटा, ममता जैन रायपुर, मुख्य संयोजक प्रशांत जैन जबलपुर, राजीव जैन गिरधरवाल भोपाल , प्रदीप गंगवाल, संजय पापड़ीवाल, राजेश जैन दद्दू इंदौर की सतत सक्रियता व महाकौशल रीजन अध्यक्ष प्रदीप जैन, कोटा रीजन अध्यक्ष अनुराग सेठी, इंदौर रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा, उज्जैन रीजन अध्यक्ष विमल जैन, अहमदाबाद से रतन पाटनी , मेवाड़ रीजन अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, विशेष सहयोगी जंबू जैन धवल, आशीष जैन सूतवाले, ऋषभ जैन इंदौर व सभी रीजन के पदाधिकारी, सभी ग्रुप अध्यक्ष की सक्रियता से ही सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। कार्यकम में निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल , पूर्व अध्यक्ष हेमचंद झांझरी, कार्याध्यक्ष सुरेश चांदवाड़ ,देवेन्द्र कंसल, सुशील पंड्या, टीके वेद, बाहुबली पांड्या सहित पिंकेश बिलाला, गिरीश रारा, रितेश जैन, अतुल गोइल की विशेष सहभागिता रही। कार्यकम का संचालन विनय जैन जबलपुर द्वारा किया गया।आभार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला ने माना।


