रांची | जैन श्वेतांबर साधु मार्गी संघ के आचार्य 108 श्री रामलाल महाराज के 50 वें दीक्षा अंगीकार दिवस को स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष्य में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को नोखा बीकानेर आने के लिए मंगलवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आमंत्रण दिया। आमंत्रण पत्र के साथ ही राज्यपाल द्वारा स्वर्ण महोत्सव के लिए संदेश देने का भी निवेदन किया गया। श्वेतांबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी सुरेश नाहटा, श्री साधु मार्गी जैन संघ रांची के अध्यक्ष अशोक सुराना, समता युवा संघ रांची के अध्यक्ष राकेश बछावत, उत्तम कोठारी, जैन डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र दिया।


