जैन साध्वी माता विभाश्री का ससंघ रांची में मंगल प्रवेश, धर्मसभा आज

जैन साध्वी माता विभाश्री ने बुधवार को रांची में मंगल प्रवेश किया। पारसनाथ से विहार कर इंदौर जाने के क्रम में उनका रांची में ससंघ एक दिवसीय प्रवास होगा। बुधवार को बूटी मोड़ रोड स्थित मेडिका होस्पिटल पहुंचने पर समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके रांची आगमन को लेकर जैन समाज द्वारा उत्साह है। आचार्य जैन मुनि विराग सागर महाराज की शिष्या माता विभाश्री के साथ आर्यिका 105 विनयश्री माताजी, आर्यिका 105 सर्वश्री माताजी, आर्यिका 105 शुभश्री माताजी, आर्यिका 105 सि​िद्धश्री माताजी, आर्यिका 105 संयमश्री माताजी, आर्यिका 105 साम्यश्री माताजी, आर्यिका 105 समयश्री माताजी, आर्यिका 105 संकल्पश्री माताजी, आर्यिका 105 श्रुतश्री माताजी और क्षुल्लिका 105 शीलश्री माताजी का मंगल प्रवेश होगा। गुरुवार को सुबह महाबीर भवन बूटी मोड़ से विहार करते हुए करमटोली चौक पहुंचेगी। रांची के जैन समाज द्वारा करमटोली चौक पर उनका भव्य शोभा यात्रा निकालकर स्वागत किया जाएगा। शोभा यात्रा कचहरी रोड होते हुए 8.30 बजे दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में दर्शन करने के बाद 9 बजे धर्मसभा होगी और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी। मीडिया प्रभारी राकेश कासलीवाल ने बताया कि रांची में श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा उनके कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एक दिन रांची में प्रवास करने के बाद इंदौर के लिए विहार करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *