जालंधर | गुड़ मंडी में स्थित जैन स्थानक में जैन सेवा समिति की ओर से सेवा प्रोजेक्ट के कार्य किए गए। महामंत्री ऋषभ जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। इसमें अध्यक्षता प्रधान मुस्कान जैन ने की। इसमें सहयोग के लिए राजीव जैन, रीतू जैन, ऋषभ जैन, आशिता जैन परिवार का आभार भी व्यक्त किया। यहां चेयरमैन कीमती लाल जैन, महामंत्री ऋषभ जैन, राजेश जैन बॉबी, रमेश जैन, गगन जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन, आशिता जैन व अन्य लोग उपस्थित थे।


