जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में आज 2 घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से 10 बजे तक 2 फीडर बंद, खुहड़ी-देवीकोट सहित कई गांव होंगे प्रभावित

जैसलमेर के ग्रामीण क्षेत्रों में आज (गुरुवार) सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जोधपुर रोड स्थित 132 केवी जीएसएस से जुड़े 33 केवी खुहड़ी और 33 केवी देवीकोट फीडर बंद रखे जाएंगे, जिससे खुहड़ी, देवीकोट सहित आसपास के दर्जनों गांव और ढाणियां प्रभावित होंगी। मेंटेनेंस के कारण लिया गया शटडाउन विद्युत विभाग के अनुसार गर्मी के सीजन से पहले जीएसएस पर जंपर बदलने, ढीले तार कसने और इंसुलेटर जांच जैसे आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इन फीडरों पर लंबे समय से मेंटेनेंस जरूरी था ताकि आगे बड़े फाल्ट और अघोषित कटौती से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *