जैसलमेर के शारदा पाड़ा में 10 लाख की चोरी:सोने के गहने और 40 हजार रुपए हुए पार, घर लौटे तो उड़े होश

जैसलमेर के शारदा पाड़ा में एक घर के ताले तोड़ चोर अलमारी में रखे करीब 40 हजार रुपए और 9.60 लाख की कीमत के सोने के गहने ले उड़े। मालिक जब घर लौटे तो उनके होश उड़ गए।
इसके साथ पास ही एक मकान के भी ताले तोड़े मगर एक ताला नहीं टूटने पर चोर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस में चोरी की शिकायत देकर एसपी को ज्ञापन भी दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात पीड़ित मदनलाल शारदा ने बताया कि शारदा पाड़ा में चोरों ने दिन में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उस दौरान वो और उनकी पत्नी बाजार गए थे। घर के बाहर ताला लगाया। 2 घंटे बाद जब वापस लौटे तो घर के बाहर के ताले टूटे मिले। घर में गए तो अंदर अलमारी खुली मिली और सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने के गहने और 40 हजार रुपए कैश चोर ले गए।​​​​​​​ एसपी को सौंपा ज्ञापन
शहर स्थित शारदा पाड़ा में हुई चोरी को लेकर पीड़ित और पड़ोस के लोग सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना को लेकर जल्द से जल्द एक्शन लें और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर माल बरामद करें।
पीड़ित मदनलाल शारदा ने बताया कि वो और उसकी पत्नी चश्मा सही करवाने और घर का सामान लेने के लिए घर से निकले। घर के बाहर ताला लगाया और जब 2 घंटे बाद वापस लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी खुली थी और सामान बिखरा था। ये सब देखकर उनके होश उड़ गए। घर में शोर मच गया। आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। शहर में इस तरह हुई चोरी की घटना को लेकर लोगों में काफी रोष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *