जैसलमेर में कड़ाके की ठंड:अलसुबह छाया कोहरा, दिन का तापमान 1 डिग्री गिरा

राजस्थान का पश्चिमी जिला जैसलमेर लगातार कोहरे की आगोश में है, मगर मंगलवार को कोहरे से राहत मिली। हालांकि अलसुबह हल्का कोहरा छाया, लेकिन सूरज निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली। लोगों को सर्दी ने खासा परेशान कर रखा है। जिले के ग्रामीण और नहरी इलाकों में सर्दी का खासा असर है। लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और कोहरे व बादल का असर नहीं रहेगा। लेकिन सर्दी का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। जिले में सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाए रहे। दिन भर सूर्य देवता व बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चला। इसके अलावा जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर भी जारी है। सोमवार को दिन के पारे में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात का पारा स्थिर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 12 डिग्री का अंतर रहा। 31 दिसंबर तक सर्दी से नहीं मिलेगी राहत शहर के मुकाबले नलकूप क्षेत्रों व नहरी क्षेत्रों में तेज है। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे है। वहीं गर्म पदार्थों के सेवर पर जोर दे रहे है। 31 दिसंबर तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने जैसलमेर जिले में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि मंगलवार से कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही बादल भी छंट जाएंगे। लेकिन सर्दी का असर ऐसा ही बना रहेगा। उन्होंने बताया कि 26-27 को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। लेकिन उसका असर जैसलमेर में देखने को नहीं मिलेगा। आगामी दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *