जैसलमेर में कड़ाके की सर्दी से मिली राहत:दिन का पारा 2 डिग्री बढ़ा, 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा

जैसलमेर जिले में पांच दिन बाद शनिवार को कोहरे से राहत मिली। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा था मगर जैसे ही सूरज निकला तो मौसम साफ हो गया। शुक्रवार को दिन के तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिससे पारा फिर से 22 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दो दिन से 8 डिग्री पर स्थिर रात के पारे में भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली। हालांकि शहर के मुकाबले नहरी क्षेत्र व नलकूप क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में कोहरे व शीतलहर की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सर्दी से राहत मिलती रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर रहा। चार दिन मौसम रहेगा साफ मौसम विभाग ने जैसलमेर जिले में आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश व घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन जैसलमेर जिले में बारिश व कोहरे की कोई संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 31 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *