जैसलमेर में गर्मी दिखाने लगी असर:दिन और रात का पारा बढ़ा, अब नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

जैसलमेर जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं रात का पारा भी 15 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। सोमवार सुबह मौसम साफ रहा व मौसम में हल्की ठंडक का असर रहा। मगर सूरज निकलने के साथ ही सर्दी का असर गायब हुआ और गर्मी का असर बढ़ने लगा। अब दोपहर में तेज धूप खिलने पर लोगों को पंखे चलाने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जैसलमेर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। अब आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जिले में तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग भी गर्मी से बचने का जतन करते नजर आए। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी गर्मी का असर बढ़ चुका है। ग्रामीण भी गर्मी से बेहाल है। दूसरी तरफ किसानों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है। तापमान में बढ़ोतरी से रबी की फसलों को नुकसान की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों ने भी सरसों, गेहूं, चना व जीरा फसलों पर हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। रविवार को अधिकतम तापमान में 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जैसलमेर जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *