जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री:शीतलहर से मिली राहत, लेकिन सर्दी का असर तेज

जैसलमेर जिले में पिछले 2 दिन से शीतलहर से राहत मिली हुई है। हालांकि सर्दी का असर अभी भी तेज है। गुरुवार को मौसम साफ रहा। जिले में चल रही सर्द हवाओं के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है।
पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट पर चल रहा है। गुरुवार को सुबह सर्दी का असर तेज रहा। दोपहर में खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन शाम के बाद सर्द हवाओं ने फिर से ठिठुरा दिया। वहीं शुक्रवार सुबह भी ठंड का असर रहा मगर सूरज के आने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग ने जिले में आने वाले 4 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नहरी क्षेत्र में बढ़ा सर्दी का असर
गुरुवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 16 डिग्री का अंतर रहा। शहर के मुकाबले नहरी क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ चुका है। शहर से लेकर नहरी क्षेत्र तक लोग सर्दी से बचने के लिए जतन करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। किसानों के लिए फायदेमंद है ठंड
किसानों के लिए रबी के सीजन में ठंड बढ़ने से काफी फायदा होता है। गौरतलब है कि जैसलमेर में पिछले कुछ दिनों पहले तक दिन का तापमान 32 डिग्री से अधिक रहता था। इसके कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की गहरी लकीर देखी जा सकती थी। वहीं अब तापमान में गिरावट के साथ किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं। अब किसान जीरे की फसल की बुवाई आराम से कर सकेंगे क्योंकि जीरे की फसल के लिए सर्दी का मौसम अनुकूल रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *