जैसलमेर में फाइनल लिस्ट में 11 हजार वोटर्स बढ़े:भाजपा विधायक के इलाके में 3,864 मतदाता जुड़े, 274 के नाम हटाए

जैसलमेर में SIR-2026 में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें कुल ड्राफ्ट लिस्ट से फाइनल लिस्ट में 11,089 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जो 2.35 प्रतिशत है। जहां 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट लिस्ट के समय जिले में कुल 4,69,972 मतदाता थे। वहीं अब फाइनल लिस्ट के बाद यह संख्या बढ़कर 4,81,061 हो गई है। इसमें 2,59,440 पुरुष और 2,21,621 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा वार तुलनात्मक स्थिति 1. जैसलमेर विधानसभा (132): जैसलमेर क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। प्रारूप प्रकाशन के समय यहां 2,50,958 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 2,58,183 हो गए हैं। पुरुष मतदाता: 1,40,211 महिला मतदाता: 1,17,972 कुल वृद्धि: इस क्षेत्र में 8,276 नए नाम जोड़े गए, जबकि 1,051 नाम विलोपित किए गए, जिससे कुल 7,225 मतदाता बढ़े हैं। 2. पोकरण विधानसभा (133): सीमावर्ती पोकरण क्षेत्र में भी मतदाताओं का आंकड़ा बढ़ा है। यहां पहले 2,19,014 मतदाता थे, जो अब 2,22,878 हो गए हैं। पुरुष मतदाता: 1,19,229 महिला मतदाता: 1,03,649 कुल वृद्धि: यहां 4,111 नए नाम जुड़े और मात्र 247 नाम हटाए गए। इस तरह यहां 3,864 मतदाताओं की वृद्धि हुई। जेंडर रेशियो और मतदान केंद्र जिले में जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) अब 854 हो गया है, जिसमें पोकरण का जेंडर रेशियो (869) जैसलमेर (841) की तुलना में बेहतर है। वहीं, जिले का ईपी रेशियो 608 दर्ज किया गया है। जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 760 है। इनमें से जैसलमेर विधानसभा में 425 केंद्र (46 शहरी व 379 ग्रामीण) और पोकरण में 335 केंद्र (22 शहरी व 313 ग्रामीण) स्थापित हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण पुनरीक्षण अवधि (16.12.2025 से 19.01.2026) के दौरान जिले भर से कुल 12,387 फॉर्म-6/6A (नाम जुड़वाने हेतु), 1,298 फॉर्म-7 (नाम हटाने हेतु) और 3,443 फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने बताया कि नाम जुड़वाने और संशोधन की प्रक्रिया एक सतत प्रक्रिया है, जिसे ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ या बीएलओ के माध्यम से जारी रखा जा सकता है। राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूचियां जिला कलेक्टर प्रताप सिंह द्वारा शनिवार को बैठक के दौरान भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट व हार्ड कॉपी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। यदि किसी को मतदाता सूची की प्रविष्टि पर आपत्ति है, तो वह अंतिम प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रथम अपील कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *