जैसलमेर जिले में 7 कुरजा पक्षियों के शव मिलने के बाद से प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। अधिकारी तालाबों आदि का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं। दरअसल, पक्षियों में बर्ड फ्लू की संभावना के चलते पशुपालन व वन विभाग की टीमें जिले के तालाबों का दौरा कर वहां के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही प्रवासी पक्षियों के झुंड पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक मृत कुरजा के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन प्रशासन बर्ड फ्लू की आशंका के चलते अलर्ट होकर काम कर रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों देगराय ओरण इलाके में 7 कुरजा पक्षी मृत मिले थे। जिसको देखते हुए बर्ड फ्लू की आशंका जताई गई थी। हालांकि लैब से सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी कड़ी में फतेहगढ़ विकास अधिकारी कैलाश कुमार ने वन विभाग व पशुपालन विभाग की टीमों के साथ फतेहगढ़ के वाटर पॉइंटों का निरीक्षण कर ऐहतियात सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए। प्रवासी पक्षी कुरजां सहित विभिन्न प्रजाति के पक्षी जलाशयों के किनारे मृत पाए जाने पर उनसे दूरी बनाए रखने एवं मृत पक्षियों का नियमानुसार निस्तारण किए जाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। ये रहे मौजूद
उन्होंने सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित तालाब जहां पर प्रवासी पक्षी विचरण करते है उनका दैनिक रुप से नियमित निरीक्षण कर कंट्रोल रूम को सूचित करें। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी हरिसिंह देथा, वनपाल ललित चारण, सुदामाराम, चनणसिंह, पशुपालन विभाग से पवन गोयल, स्वरुपसिंह, छोड़िया सरपंच व पर्यावरण प्रेमी सुमेरसिंह सांवता मौजूद रहे। जैसलमेर में 7 कुरजां पक्षियों की मौत:बर्ड फ्लू की आशंका से अलर्ट हुआ वन विभाग, भोपाल लैब से रिपोर्ट का इंतजार जैसलमेर20 घंटे पहले 6 कुरजां की मौत, 2 बीमार, वन विभाग और पशु अस्पताल की टीम करेगी जांच


