जैसलमेर में राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी:सोनार किला और शक्ति स्थल देखा, देश के लिए रेडियो से दिया संदेश

जैसलमेर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से हुई इस उड़ान में वह को पायलट के रूप में शामिल रहीं। दूसरे हेलिकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी साथ उड़े। उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सोनार किला और पोकरण के शक्ति स्थल को आसमान से नमन किया और रेडियो के जरिए देश को संदेश दिया। वायुसेना की ड्रेस में पहुंचीं भारत की तीनों सेनाओं की अध्यक्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आर्मी कैंट से वायुसेना के पायलट की ड्रेस पहनकर वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। कॉम्बैट ड्रेस में वह ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में बैठीं। 25 मिनट तक आसमान में रहीं राष्ट्रपति ने करीब 25 मिनट तक हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। यह पहला मौका रहा जब किसी राष्ट्रपति ने लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को पायलट के रूप में उड़ान भरी। उड़ान से पहले और बाद में उन्होंने अधिकारियों की सलामी ली और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। देखिए 10 तस्वीरों में आज का ऐतिहासिक कार्यक्रम:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *