जैसलमेर में लगातार बढ़ रही ठंड:रात का पारा 6 डिग्री पहुंचा, दिन का पारा 2 डिग्री गिरा

उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने जैसलमेर में सर्दी बढ़ा दी है। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं से जिले में सर्दी का असर तेज हो गया है। हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। लोगों को धूप खिलने पर ही राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का असर बढ़ जाता है। लोग सर्दी से बचने का जतन करते नजर आ रहे है। जिले में सोमवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी का असर और भी बढ़ेगा। शहर के मुकाबले नहरी क्षेत्र में ठंड ज्यादा
मौसम विभाग ने जिले में आगामी 4 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार 20 दिसंबर तक जिले में शीतलहर व कोहरा छाने की संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर का ओरेंज अलर्ट है। लेकिन जैसलमेर में शीतलहर से राहत मिली रहेगी। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। साथ ही सर्दी का असर बढ़ेगा। जिले में ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है। इससे किसानों को रबी की फसल में काफी फायदा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *