जैसलमेर में सम जैसा दूसरा लग्जरी टूरिस्ट पॉइंट:हॉन्टेड विलेज कुलधरा में फैसिलिटी सेंटर बनेगा; शहर में आएगा नहर का पानी

राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जैसलमेर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, हेल्थ और पानी से जुड़ी कई घोषणाएं की है। सबसे बड़ी घोषणा में नहर का पानी शहर तक लाया जाएगा। ये 196 करोड़ रुपए की लागत से मोहनगढ़–गजरूप सागर शहरी पेयजल योजना है। इस योजना के तहत नहरी पानी को जैसलमेर शहर तक लाया जाएगा। जिससे लंबे समय से बनी पेयजल संकट की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पर्यटन क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए सम की तर्ज पर खुहड़ी में लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन बनाया जाएगा। वहीं हॉन्टेड प्लेस के नाम से मशहूर कुलधरा के लिए भी बजट में यहां पर्यटन सुविधा केंद्र (टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर) की घोषणा की गई है। दूसरी बड़ी घोषणा राघवा और सेऊवा क्षेत्र में 4830 मेगावाट क्षमता के सौर पार्क विकसित करने की है। इन परियोजनाओं पर करीब 2900 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इन्हें जॉइंट वेंचर मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। इससे जैसलमेर की पहचान देश के प्रमुख सौर ऊर्जा केंद्र के रूप में और मजबूत होगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर को थार सांस्कृतिक सर्किट बनाया जाएगा। जैसलमेर जिला: बजट घोषणाएं (2026) ​सड़क एवं परिवहन: ​जैसलमेर-ब्रह्मसर: 12 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण (लागत: ₹4.80 करोड़)। ​मंदिर संपर्क मार्ग: पोलजी की डेयरी से श्री तेमड़ेराय माता मंदिर तक सड़क निर्माण (लागत: ₹10.31 करोड़)। ग्राफिक में देखिए राजस्थान के बजट से जुड़ा GK ​पेयजल एवं सिंचाई: ​मोहनगढ़ हेडवर्क्स: पेयजल परियोजना के तहत मरम्मत कार्य (लागत: ₹50 करोड़)। ​शहरी जल योजना: मोहनगढ़ से गजरूप सागर शहरी पानी स्कीम की घोषणा (लागत: ₹196 करोड़)। ​इंदिरा गांधी नहर: सागरमल गोपा शाखा (बुर्जी 47.650) पर बैलेंसिंग रिजर्वायर का निर्माण (लागत: ₹270 करोड़)। ​ऊर्जा एवं विद्युत: ​सौर पार्क विकास: राघवा और सेऊवा क्षेत्र में 4830 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्कों का विकास (ज्वॉइंट वेंचर के माध्यम से, व्यय: ₹2900 करोड़)। ​नया जीएसएस: 132 KV GSS (113 RD मोहनगढ़) और 33/11 KV GSS (कपूरिया) की स्थापना। ​शिक्षा एवं कौशल विकास: ​SBK कॉलेज: भूगोल और प्राणी शास्त्र (Zoology) के नवीन विषय/संकाय शुरू होंगे। ​ITI जैसलमेर: ‘WIND PLANT TECHNICIAN’ ट्रेड की शुरुआत। ​खेल एवं युवा मामले: ​खेल अवसंरचना: पोकरण और जैसलमेर में नवीन इंडोर स्टेडियम। ​विशेष सुविधाएं: पोकरण में इंडोर हॉल और जैसलमेर में सिंथेटिक ट्रैक व स्विमिंग पूल का निर्माण (कुल लागत: ₹30 करोड़)। ​पर्यटन एवं विकास: ​विशेष जोन: खुहड़ी में ‘अल्ट्रा लग्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन’ का विकास। ​पर्यटक केंद्र: कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र और पोकरण में मुख्य प्रवेश मार्ग का निर्माण। ​तनोट: तनोट माता क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ‘Comprehensive Plan’ की घोषणा। ​कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य: ​डेयरी विकास: जैसलमेर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की क्षमता 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार लीटर प्रतिदिन की जाएगी (लागत: ₹50 करोड़)। ​किशोरी बालिका योजना: जैसलमेर सहित 5 जिलों में 14-18 आयु वर्ग की 50 हजार बालिकाओं को पूरक पोषाहार। ​कारागृह: जेलों में लॉकर सुविधा की घोषणा। अब पढ़िए प्रदेश की बड़ी घोषणाएं बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *