जॉर्जिया का झांसा देकर फर्जी वीजा पर दुबई भेजा:हनुमानगढ़ के युवक से 8 लाख ठगे, 3 आरोपियों पर केस

हनुमानगढ़ में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव हांसलिया निवासी गुरविन्द्र सिंह ने इस्तगासा के माध्यम से 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने गांव में कृषि कार्य करता है और विदेश जाने का इच्छुक था। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद जसपाल सिंह, अर्जुन गोदारा और राजेश कुमार (निवासी चक 20 एसटीजी मसरूवाला) ने उससे संपर्क किया। उन्होंने सूरतगढ़ में जीएस वीजा प्वाइंट के माध्यम से जॉर्जिया में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने गुरविन्द्र सिंह से पहले 50 हजार रुपए नकद लिए। इसके बाद 28 जून 2024 को 3 लाख रुपए और 23 जुलाई 2024 को 2.40 लाख रुपए बैंक के माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिवादी के अनुसार, उसे जॉर्जिया में नौकरी लगने की बात कहकर दुबई के रास्ते भेजा गया। दुबई पहुंचने पर जब उसने आरोपियों द्वारा बताए गए एजेंसी पर अपने दस्तावेज दिखाए, तो वे फर्जी पाए गए। इसके बाद उसे वापस भारत भेज दिया गया।
गुरविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने के नाम पर टिकट सहित अन्य खर्चों को मिलाकर उससे कुल करीब 8 लाख रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीलीबंगा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *