जॉर्जिया में मोगा के युवक की मौत:पिता बोले- 4 महीने पहले ही था गया, हमारे पास शव को लाने के लिए पैसे नहीं

जॉर्जिया के गुडौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 11 भारतीय में से एक मोगा के गांव घल कला का 24 साल का गगनदीप सिंह है, जिनकी जनरेटर के धुएं से मौत हो गई। सभी रेस्तरां के दूसरे फ्लोर के एक कमरे में सो रहे थे। मृतक गगनदीप सिंह के दादा बसंत सिंह ने कहा कि गगनदीप सिंह पहले दुबई गया हुआ था। 4 महीने पहले ही जॉर्जिया गया था। हमें कल सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। हम मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार पालते हैं। हमारे पास शव को भारत लाने के लिए पैसे नहीं है। हम सरकार से गुहार लगाते है कि शव को घर लाया जाए, जिससे वह उसको आखिरी बार देख सके। गांव के पूर्व सरपंच सिमरजीत सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी के गांव के रहने वाले गगनदीप सिंह की जॉर्जिया में गैस चढ़ने की वजह से मौत हो गई। गगनदीप सिंह गरीब परिवार का लड़का है और रोजी रोटी कमाने के लिए जॉर्जिया गया था। जिस होटल में काम करता था, वही उसकी मौत हो गई। परिवार ने 4 से 5 लाख रुपए कर्जा लेकर भेजा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *