जोगाराम रहे टीएलएम प्रतियोगिता में टॉपर:राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व, डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने बनाए नवाचारी मॉडल

डाइट बारां में सेवा-पूर्व शिक्षकों के लिए टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को हुई इस प्रतियोगिता में डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सेवा-पूर्व शिक्षक जोगाराम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) उदयपुर और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हुआ प्रतियोगिता में प्रशिक्षु शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर नवाचारी और उपयोगी टीएलएम प्रस्तुत किए। जूरी सदस्यों मनीष मीणा और नरेंद्र राठौर ने प्रतिभागियों के टीएलएम का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक उपयोगिता, नवाचार, रचनात्मकता और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के आधार पर किया।
इस प्रतियोगिता में सेवा-पूर्व शिक्षक जोगाराम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जोगाराम अब राज्य स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में डाइट बारां का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में स्टरलाइट ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर संभाग के प्रभारी प्रताप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन के लिए डाइट स्टाफ का आभार व्यक्त किया। पीएसटीई प्रभारी मनीष मीणा और नरेंद्र राठौर ने आयोजन में सहयोग किया। डाइट प्रधानाचार्य नवीन कुमारी अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।
टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सेवा-पूर्व शिक्षकों में नवाचार, रचनात्मकता और स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रोचक बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *