जोड़ीदार भाई कपिल नेगी का बहरीन से संदेश:बोला- सब सेफ है, घबराने की जरूरत नहीं, अमेरिकी एयरबेस पर ही अटैक कर रहा ईरान

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक दुल्हन से शादी रचाने वाले जोड़ीदार भाइयों में से खाड़ी देश ‘बहरीन’ में नौकरी करने वाले कपिल नेगी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के ताजा हालात की जानकारी साझा की। कपिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि ईरान की आर्मी उन जगह अटैक कर रही है, जहां अमेरिका की आर्मी के एयरबेस है। दूसरी जगह टारगेट नहीं किया जा रहा। इसलिए, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। कपिल नेगी ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया जो सोशल मीडिया में कमेंट कर रहे हैं कि जोड़ीदार भाई अब फंस गया। कपिल ने कहा कि अगर जोड़ीदार भाई फंसेगा तो अकेले नहीं फंसेगा, पूरी दुनिया फंसी हुई है। कपिल बहरीन में एक होटल में नौकरी करता है। कपिल ने अफवाहों पर लगाया विराम इस बीच सोशल मीडिया पर अफवाहे फैली कि जोड़ीदार भाई अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में फंस गया है। इन अफवाहों पर खुद कपिल नेगी ने विराम लगाया है। कपिल ने कहा- वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। बीते साल दो भाइयों ने एक लड़की से रचाई थी शादी बता दें कि सिरमौर जिला के शिलाई गांव के प्रदीप और कपिल नेगी ने 11 जुलाई 2025 को एक ही लड़की सुनीता चौहान से शादी रचाई थी। स्थानीय भाषा में इसे जोड़ीदार प्रथा कहते है। इसके बाद, यह विवाह पूरे देश में चर्चा का कारण बना। हालांकि, इस इलाके के लिए इस प्रकार की शादी कोई नई बात नहीं है। यहां के बुजुर्ग बताते हैं कि यह उनकी सदियों से चली आ रही परंपरा है, जिसे बहुपति विवाह कहा जाता है। अब तक इस तरह की शादियां बिना शोर-शराबे के होती थीं, इसलिए दूसरी जगहों के लोगों को इनका पता नहीं चल पाता था। लेकिन, प्रदीप और कपिल ने करीब 4 हजार मेहमानों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी रचाई। यह शादी समारोह 3 दिन तक चला। युवक प्रदीप नेगी जल शक्ति विभाग में कार्यरत है। जबकि, छोटा भाई कपिल नेगी बहरीन के एक होटल में नौकरी करता है। जोड़ीदार भाइयों की शादी के PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *