जोधपुर की कायलाना झील में गिरी थार:10 से 15 फीट नीचे पानी में डूबी; दो दोस्तों को निकाला बाहर

जोधपुर में थार गाड़ी कायलाना झील में गिर गई। थार में दो युवक सवार थे। गाड़ी झील में करीब 10-15 फीट नीचे पानी में डूब गई है, जिसे क्रेन बुलाकर बाहर निकाला निकाला गया। वहीं आस-पास के लोगों ने युवकों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना आज दोपहर करीब 12:15 बजे राजीव गांधी नगर थाने की है। झील पर घूमने आए थे युवक थाना के सहायक उपनिरीक्षक रावलराम र ने बताया कि थार गाड़ी कायलाना झील में गिरने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसा कायलाना झील से सिद्धनाथ मंदिर की तरफ जाने वाली रोड पर एक मोड पर हुआ। थार में अनिरुद्ध सिंह राजावत और किशन सिंह सवार थे। युवक गाड़ी को मोड़ने के दौरान झील की दीवार से टकराया और गाड़ी गिर गई। गाड़ी झील में गिरने से पहले बीच में रुक गई। तब आस-पास के लोगों ने पहुंचकर दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकला और हॉस्पिटल पहुंचाया। अनिरुद्ध सिंह जयपुर का रहने वाला जबकि किशन सिंह जोधपुर का रहने वाला है। दोनों घूमने के लिए कायलाना झील आए थे। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *